New Delhi: बॉलीवुड की एक जोड़ी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके अफेयर्स की चर्चा भी भारत की गली गली में होने लगी थी। पर्दे पर भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। ये जोड़ी थी शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की। दोनों की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी कहा जाता था। लेकिन शिल्पा ने एक बार अक्षय को लेकर बड़ा खुलासा किया था।
इस दौरान शिल्पा ने बताया था कि जब वे 22 साल की थी तो अक्षय ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। दोनों के लव अफेयर्स की चर्चा भी खूब हुई थी। हालांकि ये बात और है कि दोनों की प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। अब अक्षय ट्विंकल से और शिल्पा राज कुंद्रा से शादी कर चुकी हैं।
इस फिल्म से हुई थी दोनों के प्यार की शुरुआत
अक्षय और शिल्पा की जोड़ी को पर्दे की सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। दोनों ने कई बड़ी फिल्मों में एक साथ काम किया है। वहीं दोनों के एक दूसरे के प्यार में होने की चर्चा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों फिल्म “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी” के सेट पर मिले थे। वहीं फिल्म जानवर के दौरान दोनों की नज़दीकियाँ काफी बढ़ने लगी थी और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे।
शिल्पा ने किया था बड़ा खुलासा
दरअसल जब शिल्पा ने लंदन का शो बिग ब्रदर किया था तो उस दौरान उन्होंने अपने और अक्षय के रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। इसी शो के दौरान उन्होंने बताया था कि महज 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना कुंवारापन अक्षय कुमार के साथ खो दिया था। बात तो यहाँ तक सामने आई थी कि दोनों शादी भी कर चुके थे। लेकिन कभी दोनों ने इस बारें में खुलकर बात नहीं की।
अधूरी रह गई दोनों की प्रेम कहानी
दोनों के अफेयर की चर्चा अखबारों में भी छपने लगी थी। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो एक बार अक्षय ने अपने दोस्त को बताया था कि शिल्पा पर्दे पर जितनी मासूम हैं बेड पर वे उतनी ही एक्टिव हो जाती हैं। लेकिन दोनों की ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। दरअसल अक्षय और ट्विंकल खन्ना एक दूसरे के बेहद करीब आँजे लगे थे जिसके कारण शिल्पा और अक्षय का एक दूसरे से ब्रेक हो गया। अक्षय ने 2001 में ट्विंकल से शादी की तो वहीं शिल्पा ने 2009 में राज से शादी कर ली।