इस अभिनेत्री ने डेब्यू फिल्म में सलमान के साथ किया था काम, फिर अचानक हुई बॉलीवुड से दूर

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हुए जिन्होंने डेब्यू फिल्म से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया लेकिन फिर अचानक से गुमनामी के अंधेरे में गुम हो गए। आज भी कई दर्शक इन स्टार्स का बड़े पर्दे पर इंतज़ार करते है लेकिन इन स्टार्स के बारे में किसी को नहीं पता कि अब वे कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं रेनू आर्या। रेनू ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में रेनू का फिल्मी सफर बहुत ही छोटा रहा था। रेनू ने बहुत कम फिल्मों में काम किया और फिर जल्द ही बॉलीवुड से दूरी बना ली। आइए जानते हैं रेनू आर्या के बारे में।

पहली ही फिल्म में सलमान के साथ किया था काम

आज हम आपको रेनू आर्या के बारे में बताने जा रहे हैं। रेनू ने सबसे पहले फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” में काम किया था। ये फिल्म रेनू के साथ साथ सलमान की भी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रेनू और सलमान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में रेनू के अभिनय को भी खूब पसंद किया था। रेनू की सादगी ने भी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। लेकिन फिर इसके बाद रेनू बहुत ही कम फिल्मों में देखने को मिली थी।

महज चार साल के बाद बॉलीवुड को कहा अलविदा

पहले फिल्म के बाद रेनू ने सिंदूर और बंदूक, जंगबाज़, चांदनी और बंजारन जैसी फिल्मों में काम किया। रेनू ने महज चार साल ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को दिए थे। चार साल के बाद रेनू ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब रेनू को फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुए करीब 30 वर्ष हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रेनू को इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था इसी के बाद रेनू ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।

अब क्या कर रही हैं रेनू

बता दें कि इस बात को कोई नहीं जानता कि इस वक़्र्त रेनू कहाँ हैं और क्या कर रही हैं? लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अब रेनू नोएडा में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। रेनू एक बिज़नसमैन से शादी कर चुकी हैं और उनके दो बेटियाँ भी हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक घर परिवार को संभालने के कारण ही रेनू ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा था। सलमान ने एक साक्षात्कार में बताया था कि एक बार फ्लाइट में उनकी मुलाक़ात रेनू से हुई थी। सलमान ने बताया कि रेनू अब बहुत बदल चुकी हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े