New Delhi: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनके गानों को सुनकर अब हर कोई उन्हें याद कर रहा है। बता दें कि पिछले महीने जनवरी में ही लता जी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार हुआ लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उनके अंगों के काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उनका निधन हो गया। हम जानते हैं कि लता दीदी ने कभी शादी नहीं की लेकिन माना जाता है कि एक राजा के प्यार में ही उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था। आइए जानते हैं।
इस राजा के प्यार में थी लता दीदी
दरअसल माना जाता है कि लता दीदी और डुंगरपुर के राजा राज सिंह एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। राज सिंह की बहन की बेटी राजकुमारी राज्यश्री ने अपनी जीवनी “पैलेस ऑफ क्लाउड्स-ए मेमॉयर” में इस बारे में कई बातें उजागर की है। इसके मुताबिक दोनों की मुलाक़ात लता दीदी के भाई हृदयनाथ के जरिए हुई थी। दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।
राजा ने भी कभी नहीं रचाई शादी
हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों एक दूसरे से प्यार में थे। लेकिन राज्यश्री की जीवनी में लिखा गया है कि “एक बार लता को बॉम्बे के पुराने बीकानेर हाउस में बुलाया गया था और मुझे संदेह है कि वहाँ लता को कहा गया था कि वे इन महारानियों के भाई को अकेला छोड़ दें” हालांकि राजा राज सिंह ने भी कभी शादी नहीं की। 2009 में उनका भी निधन हो गया था।