लता मंगेशकर के इस गाने ने कर दिया था सभी को भावुक, रोने लगे थे प्रधानमंत्री नेहरू

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 6 फरवरी की सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर का निधन हुआ है। जिसके बाद पूरे देश में शौक की लहर दौड़ गई है। देश में जैसे जैसे ये खबर जनता को पता चल रही हैं उनकी आँखें भी नम हो रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियाँ भी उनके निधन पर अपना शोक व्यक्त कर रही हैं।

बता दें कि पिछले महीने जनवरी में ही लता जी को मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन अभ वे दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। ANI के मुताबिक शरीर के कई ऑर्गन फेल होने के कारण ही लता जी का निधन हुआ है।

एक गाने ने माहौल को कर दिया था गमगीन

लता ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाये हैं। लेकिन उनके कई गाने ऐसे भी हुए जो आज भी कोई भूल नहीं पाया है। आज भी लता जी का एक गाना ऐसा है जिसे सुनकर वाकई आँखें नम हो जाती हैं। ये गाना था “ए मेरे वतन के लोगों” इस गाने को जब लता जी ने गाया था तो पूरा माहौल गमगीन हो गया था।

रो पड़े थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

दरअसल प्रदीप जी के लिए इस गाने को लता जी ने सी रामचंद्र के निर्देशन में एक कार्यक्रम में गाया था। इस कार्यक्रम में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री पंडित नेहरू भी आए थे। जब उन्होंने ये गाना सुना तो उनकी आँखों से भी आँसू आना शुरू हो गया था। वहाँ बैठा हर एक शख्स इस गाने की भावुकता में खो गया था। बेशक आज लता जी दुनिया को छोड़कर चली गईं हैं लेकिन उनके गानों के सहारे वे हमेशा हम सब के बीच रहेंगी।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े