स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: हाल ही में स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर का निधन हो चुका है। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। काफी समय से लता की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी जिसके बाद अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। 6 फरवरी 2022 की सुबह ही लता ने अंतिम सांस ली।

इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी और दिग्गज राजनेता उनके निधन पर शोक भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं अब लोगों ने सोशल मीडिया पर लता जी को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया है।

पिछले एक महीने से चल रहा था इलाज

दरअसल पिछले कई दिनों से लता मंगेशकर की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि महामारी की चपेट में आने के बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया था। लेकिन 6 फरवरी की सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद पूरे देश की आँखें भी नम हो गई हैं। पूरा बॉलीवुड भी इस खबर पर शोक जता रहा है।

स्वर कोकिला के तौर पर मिली है पहचान

बता दें कि लता जी को स्वर कोकिला कहा जाता है। एक गायिका के तौर पर लता 30 से भी ज्यादा भाषों में गाने गा चुकी हैं। वहीं उन्होंने अपने करियर में 25 हज़ार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। लता जी को 2001 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था। वहीं उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। लेकिन अब लता जी सिर्फ यादों में ही रह गई हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े