New Delhi: बॉलीवुड में भी शादी का सीज़न चल रहा है। जिसमें पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे से शादी की। इसके बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे। अब हाल ही में मोनी रॉय ने भी अपने बॉयफ्रेंड सूरज से शादी की है। लेकिन अब दर्शकों को रणबीर और आलिया की शादी का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है।
दोनों की शादी को लेकर कई अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इसी बीच भट्ट परिवार से ही दोनों की शादी को लेकर कुछ बातें कन्फ़र्म की गई है। जिसके मुताबिक दोनों अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
अप्रैल में हो सकती है दोनों की शादी
अब रणबीर और आलिया का हर फैन बस यही जानना चाहता है कि दोनों कब शादी करने वाले हैं। ऐसे में ईटाइम्स के द्वारा बताया गया है कि दोनों इसी साल अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं। इस बात को भट्ट परिवार के कुछ दोस्तों ने ही बताया है। हालांकि फिलहाल दोनों की शादी की कोई तैयारी नहीं चल रही है। लेकिन अब भी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों कब शादी करेंगे। वहीं कुछ लोगों ने इस बात को अफवाह बताया है।
राजस्थान में कर सकते हैं शादी
हालांकि इस बीच माना जा रहा है कि दोनों राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं क्यूंकि दोनों ने सबसे ज्यादा छुट्टियाँ यही बिताई हैं और दोनों को ये जगह भी बेहद पसंद है। वहीं दोनों की वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया एक साथ जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले हैं। वहीं आलिया की फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” भी इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है।