पहली शादी के अनुभव से टूट चुकी थी आशा भोंसलें, फिर आर डी बर्मन से ऐसे हुआ प्यार

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में कई स्टार्स हुए जिनकी लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। एक समय ऐसा था जब कई स्टार्स की लव स्टोरी अखबारों और पत्रिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर छपती थी। आज हम आपको एक ऐसी ही चर्चित लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक समय में चर्चा का विषय बनी थी। ये लव स्टोरी है आशा भोंसलें और उनके पति आर डी बर्मन की। हालांकि ये दोनों की दूसरी शादी थी लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन आशा की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए जब वे टूट चुकी थी। आज हम आपको आशा और आर डी बर्मन की लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें ही बताने जा रहे हैं।

महज 16 वर्ष की उम्र में हुई थी आशा की पहली शादी

आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोंसलें के बारे में बताने जा रहे हैं। आशा जी ने बॉलीवुड में ज़रा सा झूम लूँ मैं, चुरा लिया है तुमने जैसे कई गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन आशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रही हैं। महज 16 वर्ष की उम्र में आशा ने 31 वर्ष के गणपतराव से शादी कर ली थी। दोनों के 3 बच्चे भी हुए। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों 1960 में एक दूसरे से अलग हो गए।

संगीत ने मिलाया आशा और आर डी बर्मन को

अपनी पहली शादी के वक़्त आशा ने काफी कुछ झेला था। दूसरी ओर आर डी बर्मन भी रीता पटेल से शादी कर चुके थे जो ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों 1971 में अलग हो गए। इसके बाद आशा और बर्मन साहब काम के सिलसिले में कई बार मिलते रहते थे। इसी के दौरान दोनों की नज़दीकियाँ भी बढ़ रही थी। संगीत ही वो कड़ी थी जिसने आशा और बर्मन को एक दूसरे के करीब लाया था। आर डी बर्मन आशा से 6 वर्ष छोटे थे।

आशा ने बर्मन साहब के प्रोपोज़ल को कर दिया था रिजेक्ट

कुछ समय बाद बर्मन साहब ने आशा को प्रोपोज़ कर दिया। लेकिन आशा की पहली शादी का अनुभव इतना खराब था कि वे दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए आशा ने बर्मन साहब का प्रोपोज़ल ठुकरा दिया। लेकिन बर्मन साहब ने आशा को शादी के लिए मना ही लिया और दोनों ने 1980 में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कई हिट सॉन्ग भी इंडस्ट्री को दिए। लेकिन फिर तबीयत खराब रहने के कारण 1994 में बर्मन साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया और आशा एक बार फिर अकेली हो गईं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े