अनुपम खेर और किरण खेर बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी है। दोनों ने ही अपने अभिनय से लाखों फैन्स का दिल जीता है। आज अनेकों दर्शक अनुपम और किरण की एक्टिंग के दीवाने हैं। अनुपम का मज़ाकिया अंदाज़ भी फिल्मों में दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अनुपम खेर और किरण खेर एक दूसरे से शादी करने से पहले भी शादीशुदा थे? यदि नहीं तो आज हम आपको अनुपम और किरण से जुड़े कुछ ऐसे ही किस्से बताने जा रहे हैं। किरण और अनुपम की लव स्टोरी भी बहुत अनोखी है। आइए जानते हैं अनुपम और किरण की लव स्टोरी से जुड़े कुछ खास किस्से।
आखिर कैसे हुई दोनों की मुलाक़ात
दरअसल 1980 में किरण खेर अपने करियर को बनाने के लिए मुंबई चली आई। यहीं से ही किरण थियेटर भी कर रही थीं। इसी दौरान किरण खेर की मुलाक़ात बिज़नसमैन गौतम बेरी से हुई। इस मुलाक़ात के बाद किरण और गौतम को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली। वहीं दूसरी ओर अनुपम खेर भी मधुमालती कपूर से शादी कर चुके थे। किरण लव मैरिज के बाद भी गौतम के साथ ज्यादा खुश नहीं थीं। किरण और अनुपम शादी के बाद भी थियेटर कर रहे थे।
प्ले के दौरान कोलकाता में हुआ प्यार का एहसास
बता दें कि अपनी करियर को बनाने के लिए अनुपम और किरण शादी के बाद भी लगातार थियेटर कर रहे थे। लेकिन दोनों ही अपनी शादी से खुश नहीं थे। इसी दौरान दोनों एक रोल प्ले करने के लिए कोलकाता गए थे। तभी दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार को महसूस किया। किरण बताती हैं कि जब अनुपम ने किरण के कमरे से लौटते हुए किरण को देखा तो किरण को कुछ खास महसूस हुआ था। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी बन गए थे।
अनुपम ने किया था किरण को प्रोपोज
अनुपम और किरण की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थी। अब अनुपम खेर ने भी किरण को प्रोपोज कर दिया। उसके बाद अनुपम ने अपनी पत्नी और किरण ने अपने पति को तलाक दे दिया। 1985 में अनुपम और किरण ने एक-दूसरे से शादी कर ली। किरण को पहली शादी से एक बेटा भी था जिसे शादी के बाद अनुपम ने अपना नाम भी दिया। आज दोनों की जोड़ी टीवी की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है।