अमिताभ को ज्यादा पैसे देने पर भडक़ गए थे राजकुमार, डायरेक्टर के सामने रख दी थी ऐसी शर्

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी एक्टिंग के साथ साथ दबंग अंदाज के लिए पहचान रखने वाले अभिनेता राजकुमार (Actor Raj Kumar) कभी भी किसी बात के लिए समझौता नहीं करते थे। दरअसल फिल्म जगत में वह किसी भी कलाकार को अपने से बड़ा नहीं समझते थे। किसी भी कलाकार को कुछ भी कह देना उनकी फितरत में शामिल था। उनके इसी अंदाज के लोग दीवाने भी थे। राजकुमार के फैंस असल जिदंगी में उनके रौब को पर्दे पर देखकर बहुत खुश होते थे।

राजकुमार होते थे सफलता की गारंटी

फिल्म निर्माता और निर्देशक भली भांति जानते थे कि राजकुमार (Rajkumar) को अपनी फिल्म में लेना यानि फिल्म की सफलता की गारंटी। इसलिए ज्यादातर फिल्म निर्माता और निर्देशक उनके नखरे उठाने के लिए तैयार रहते थे। उसके बाद ही उन्हें फिल्मों में साईन किया जाता था। ऐसा ही एक किस्सा जाने माने निर्देशक और निर्माता मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) ने एक बार सुनाया था। मनमोहन देसाई के इस किस्से को लेकर मीडिया में सुर्खियां बन गई थी।

देशप्रेमी फिल्म बना रहे थे देसाई

उस वक्त मनमोहन देसाई देशप्रेमी नाम से फिल्म का निर्माण कर रहे थे। जिसमें उन्होंने राजकुमार को लिया था। देसाई ने उनके अपोजिट शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) को भी साईन कर लिया था। पंरतु किसी वजह से शत्रुघन सिन्हा इस फिल्म में काम नहीं कर पाए। इसके बाद मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को फिल्म में ले लिया। जब इस बात की जानकारी राजकुमार को हुई तो वह इस बात पर नाराज हो गए। उन्होंने देसाई से साफ साफ कह दिया कि उनके रोल से किसी प्रकार की छेडख़ानी नहीं होनी चाहिए।

अमिताभ को अधिक राशि देना भारी पड़ा

मनमोहन देसाई भली भांति जानते थे कि राजकुमार को नाराज करना सही नहीं होगा। इसलिए उन्होंने अमिताभ बच्चन के रोल में कुछ कमी करते हुए उन्हें राजकुमार से अधिक राशि पर साईन कर लिया। हालांकि उस वक्त अमिताभ बच्चन का कद तेजी से बढ़ रहा था। इसलिए राजकुमार को डर था कि कहीं उनके रोल के साथ छेड़छाड़ ना कर दी जाए। इसलिए उन्होंने मनमोहन देसाई को पहले ही चेतावनी दे दी थी।

फिर राजकुमार ने गुस्से में छोड़ दी फिल्म

मनमोहन देसाई ने किसी तरह से अमिताभ बच्चन को अधिक राशि देकर रोल कम करने पर राजी कर लिया। पंरतु जब इस बात की जानकारी राजकुमार को हुई तो वह बुरी तरह से नाराज हो गए। उन्होंने मनमोहन देसाई से साफ कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन से अधिक रकम मिलनी चाहिए, फिर वह एक रुपया अधिक ही क्यों ना हो। हालांकि देसाई ने इस बात के लिए राजकुमार के आगे बहुत हाथ जोड़े, मगर वह नहीं माने। इसके बाद राजकुमार ने यह फिल्म छोड़ दी। मनमोहन देसाई ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की। मगर बात बनी नहीं। तब मनमोहन ने राजकुमार वाले रोल में शम्मी कपूर को साईन किया था। इस तरह से फिल्म जगत में राजकुमार का अपना ही अंदाज चलता था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े