इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पति के पास है करोड़ों की माया, दुनियाभर में रखते हैं पहचान

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। शिल्पा के पति का नाम राज कुन्द्रा है दोनों ने वर्ष 2009 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। राज एक NRI बिज़नसमैन हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। राज ब्रिटेन के टॉप बिज़नसमैंस में से एक हैं। वहीं भारत में भी उनके कई बिज़नस चल रहे हैं।

आसिन

आसिन को भी फिल्मी दुनिया में उनकी सुंदरता के लिए खूब जाना जाता है। आसिन ने गजनी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे रेड्डी और बोल बच्चन जैसी कई फिल्मों में नज़र आईं। आसिन ने 2016 में राहुल शर्मा से शादी की थी। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स कंपनी के को फाउंडर हैं। उनकी कमाई भी 14 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। इसके साथ ही इस कपल के पास तीन एकड़ का अपना एक फार्म हाउस भी है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को बॉलीवुड में फैशन आइकन के तौर पर भी जाना जाता है। सोनम ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सोनम ने 2018 में व्यापारी आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिज़नसमैन हरीश आहूजा के पोते हैं। सोनम के पति के पास भी भारत समेत विदेशों में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

जूही चावला

जूही चावला भी आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में जूही ने खूब नाम कमाया है। जूही ने मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता से शादी की है। जानकारी के मुताबिक जूही के पति के पास 2300 करोड़ की संपत्ति है। वहीं जय मेहता का बिज़नस भारत समेत कई अन्य देशों में भी फ़ैला हुआ है।

आएशा टाकिया

आएशा का फिल्मी करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। उन्होंने बहुत कम फिल्मों में ही काम किया है। लेकिन उनके पति के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। आएशा ने फरहान आजमी से शादी की है जिनका होटल बिज़नस है। खबरों के मुताबिक आएशा के पति की कुल संपत्ति 72 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी एक्टिंग को ज्यादा पसंद नहीं किया गया। सेलिना ने ऑस्ट्रिया के रहने वाले पीटर हॉग से शादी की है। सेलिना के पति भी बड़े बिज़नसमैन और मार्केटर हैं।

अमृता अरोड़ा

अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन हैं। अमृता की एक्टिंग का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाया। इसके बाद ही अमृता ने शादी कर ली थी। उनके पति का नाम शकील लड़क है जो मुंबई की कंसट्रक्शन कंपनी रेड स्टोन ग्रुप के मालिक हैं। इनके पास भी करोड़ों रूपये की संपत्ति है।

टीना अंबानी

टीना मुनीम ने बॉलीवुड में काम करने के बाद मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल अंबानी के पास भी करोड़ों रूपये की संपत्ति है और उनका नाम 2016 में फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

ईशा देओल

ईशा ने 2012 में भरत तख्तानी के साथ शादी रचाई थी। ईशा के पति हीरों का बिज़नस करते हैं। भरत भी 136 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि ईशा फिल्मों में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाईं।

रवीना टंडन

रवीना भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पति का नाम अनिल थडानी है। अनिल एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम करते हैं। इस कपल के पास भी 47 करोड़ की संपत्ति है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े