कमाई के मामले में बॉबी देओल की पत्नी का नहीं है कोई जवाब, अपने पति से भी ज्यादा कमाती हैं तान्या

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

इतना ही नहीं जब बॉबी देओल का करियर डूब रहा था तब भी बॉबी की पत्नी तान्या ने ही उनका साथ दिया था। बॉबी देओल मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे हैं। बॉबी ने 1995 में फिल्म “बरसात” से बॉलीवुड में एंट्री की थी। पहली फिल्म से बॉबी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इस फिल्म के लिए बॉबी को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके बाद भी बॉबी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

वहीं जब बॉबी के करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा तब उनकी पत्नी तान्या ने उनका साथ दिया। माना जाता है कि बॉबी की पत्नी तान्या आज अपने पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं। कहा जाता है कि तान्या, बॉबी का पहला प्यार हैं। दोनों की मुलाक़ात मुंबई के होटल प्रेसिडेंट में हुई थी। बॉबी ने पहली नज़र में ही तान्या को अपना दिल दे दिया था। इसके बाद बॉबी ने ही तान्या को प्रोपोज किया और 1996 में दोनों ने शादी भी कर ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या मल्टीमिलेनियर बैंकर देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं। तान्या एक रिच फैमिली से ही आती हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों को भी वे सोशल मीडिया पर साझा करती ही रहती हैं। इतना ही नहीं तान्या खुद एक बेहतरीन इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। वे “द गुड अर्थ” के नाम से अपना बिज़नस चलाती हैं। इससे उन्हें अच्छी ख़ासी कमाई भी होती है। कई बड़े सेलेब्रिटी तान्या के क्लाइंट भी हैं वहीं तान्या मुंबई में एक आलिशान होटल की मालकिन भी हैं।

 

लेकिन एक समय ऐसा था जब बॉबी का करियर डूबने की कगार पर था ऐसे में बॉबी भी काफी परेशान थे। तब बॉबी की पत्नी तान्या ने ही उनका हर कदम पर साथ दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने भी अपनी पत्नी को खुद की ताकत बताया। उन्होंने बताया था कि कैसे तान्या उनका हर कदम पर साथ देती हैं। आज भी दोनों का यही प्यार बरकरार है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े