New Delhi: Roadies एमटीवी का एक चर्चित शो है। इस शो में कई लोग अपना नाम और पहचान बनाने के लिए आते हैं। इस शो के जज भी हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में रोडीज़ की तरह से एक आधिकारिक घोषणा की गई है जिसे जानने के बाद अब हर कोई हैरान हो गया है।
हम जानते हैं कि इस शो को पीछे कई सालों से रणविजय ही होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब इस शो का अगला सीजन आने वाला है और अब रणविजय इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं खास बात ये है कि अब सोनू सूद इस शो की मेजबानी करने वाले हैं।
शो में सोनू सूद आएंगे नज़र
दरअसल हाल ही में शो की तरफ से आधिकारिक घोषणा की गई है जिसमें बताया गया है कि अब रणविजय शो का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह सोनू सूद को शो में मेजबानी के लिए चुना गया है। इस बार लोगों के मसीहा शो में उनका हुनर तराशते हुए नज़र आने वाले हैं। इस खबर के बाद सोनू सूद के फैन्स भी काफिन उत्साहित हो गए हैं।
आखिर क्यों रणविजय ने छोड़ा शो
बता दें कि रणविजय पिछले 18 सालों से इस शो का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अब कुछ दिन पहले ही उन्होंने भी शो को छोड़ने का ऐलान किया था जिसके बाद कई दर्शकों के लिए ये काफी शॉकिंग था। हालांकि अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि आखिर क्यों रणविजयन ने इस शो को छोड़ा है।