New Delhi: बॉलीवुड का एक कपल जिनकी जोड़ी को हर किसी ने बेहद पसंद किया लेकिन शादी के 19 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। ये कपल कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान थे। हालांकि दोनों अब अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
वहीं एक बार मलाइका ने अपने ससुराल की खूब तारीफ भी की थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक़्त बिताया है लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि क्या सोचती थी मलाइका अपने ससुराल के बारे में।
दोबारा खान परिवार की बहू बनना चाहती थी मलाइका
दरअसल एक बार मलाइका अरोड़ा करण जौहर के टॉक शो में पहुंची थी। तभी उन्होंने अपने ससुराल को लेकर भी बात की थी। ये बात तब की है जब मलाइका का तलाक नहीं हुआ और वे अरबाज़ के साथ ही थी। ऐसे में मलाइका ने खान परिवार की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें दोबारा मौका मिला तो वे जरूर खान परिवार कि बहू बनेंगी। लेकिन इस परिवार के साथ उनका इस जन्म में भी नाता नहीं रह सका।
दोनों कर रहे हैं किसी और को डेट
जानकारी के मुताबिक मलाइका और अरबाज़ 1993 में एक शूट के दौरान मिले थे। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 5 साल डेट करने के बाद 1998 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। फिर 2017 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। मलाइका अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उनके तलाक का कारण भी अर्जुन को ही माना जाता है। वहीं अब अरबाज़ भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।