New Delhi: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रेखा किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। रेखा ने अपनी अदाओं और अभिनय से लाखों करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। वहीं उनकी जिंदगी भी किसी पहेली से कम नहीं है। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में आज भी लोग बहुत कुछ नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रेखा की परछाई बताया जाता है।
ये और कोई नहीं बल्कि उनकी पर्सनल सेक्रेटरी फरज़ाना है। कहा जाता है कि फरज़ाना रेखा कीम परछाई बनकर उनके साथ रहती हैं। रेखा को फरज़ाना के साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। वहीं दोनों के रिश्ते पार कई बार आरोप भी लगाए गए हैं।
रेखा की हेयर स्टाइलिस्ट हुआ करती थी फरज़ाना
रेखा की परछाई कही जाने वाली फरज़ाना और रेखा की मुलाक़ात 1980 में फिल्म “सिलसिला” की शूटिंग के दौरान ही हुई थी। उस वक़्त फरज़ाना रेखा की हेयर स्टाइलिस्ट थी। लेकिन फिर दोनों एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त बन गईं। दोनों आज सॉल सिस्टर की तरह एक साथ रहती हैं। खबरों के मुताबिक फरज़ाना के अलावा कोई भी रेखा के बैडरूम में नहीं घुस सकता। वहीं जिसे भी कमरे में जाना है उसे फरज़ाना से ही इजाजत लेनी पड़ती है।
रिश्ते पर लग चुके हैं गंभीर आरोप
बता दें कि फरज़ाना को लड़कों की तरह ही रहना पसंद हैं। वे लड़कों की तरह बाल रखती हैं और कपड़े भी लड़कों की तरह ही पहनती हैं। ऐसे में रेखा के कुछ रिश्तेदारों ने दोनों पर पति पत्नी जैसे संबंध होने के भी गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं रेखा ने इन आरोपों को बीमार सोच की पैदाइश बताया था। रेखा भी फरज़ाना से बेहद प्यार करती हैं और हमेशा उनके साथ नज़र आती हैं।