New Delhi: बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन अब चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले उन्हें एक रेस्त्रों से बाहर निकलते हुए देखा गया। खास बात ये थी कि रेस्त्रों से वे अकेले बाहर नहीं निकले बल्कि उनके साथ एक हसीना भी नज़र आई जिसने रितिक का हाथ थामा हुआ था।
अब उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कह रहा है। वहीं इस हसीना ने भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर एक दोस्त होने के नाते ही डिनर पर गए थे।
रेस्त्रों के बाहर लड़की के साथ नज़र आए रितिक
दरअसल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें रितिक रोशन एक लड़की का हाथ थामे हुए रेस्त्रों के बाहर स्पॉट किए गए हैं। वीडियो में लड़की ने मास्क लगा रखा है इसलिए चेहरा नज़र नहीं आ सका। लेकी खबरों के मुताबिक ये हसीना सबा आजाद बताई जा रही है जो एक म्यूजीशियन हैं। वहीं इस हसीना को मिस्त्री गर्ल का नाम भी दे दिया गया है।
सबा आजाद ने दी प्रतिक्रिया
अब हाल ही में सबा आजाद ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। ईटाइम्स के मुताबिक सबा ने पहले उनसे ठीक से बातचीत की लेकिन जैसे ही सबा से रितिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “वे बिज़ी हैं और बाद में कॉल करेंगी” इस दौरान सबा ने अपने और रितिक के रिलेशनशिप के बारे में कोई भी बात नहीं की। ऐसे में ये कहानी अब रितिक के फैन्स के लिए भी गुत्थी बन चुकी है।