अभिनेत्री प्रीति जिंटा का इन अभिनेताओं के साथ जुड़ा था नाम, एक क्रिकेटर भी है शामिल

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लेने वाली प्रीति जिंटा को भला कौन नहीं जानता। प्रीति ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज भी लाखों करोड़ों दर्शक प्रीति के फैन हैं। वहीं प्रीति आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है और इसी मौके पर आज हम आपको प्रीति जिंटा से जुड़ा कुछ बताने जा रहे हैं।

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि प्रीति जिंटा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। कई लोगों के साथ प्रीति के अफेयर्स की चर्चाओं ने भी खूब तूल पकड़ा था। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। रिपोर्ट्स की माने तो प्रीति और अभिषेक का नाम भी एक दूसरे के साथ जोड़ा जा चुका है। कई फिल्मों को दोनों ने एक साथ किया और दोनों के कैमिस्ट्रि को भी खूब पसंद किया गया। लेकिन दोनों से जब भी रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो दोनों ने खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया।

 

मार्क रॉबिन्स

मार्क रॉबिन्स एक फेमस अभिनेता और मॉडल हैं। माना जाता है कि रॉबिन्स और प्रीति के बीच भी रिलेशनशिप था। दरअसल प्रीति ने फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग की थी और इसी दौरान उनकी मुलाक़ात रॉबिन्स से हुई। हालांकि उसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी थी।

ब्रेट ली

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट स्टार हैं। पूरी दुनिया में ब्रेट ली की अच्छी ख़ासी पहचान है। प्रीति और ब्रेट ली के अफेयर की चर्चाओं ने भी खूब तूल पकड़ा था। माना जाता हैं कि कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था लेकिन जब भी प्रीति से इस रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया था।

नेस वाडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिज़नसमैन नेस वाडिया और प्रीति के अफेयर के चर्चाएँ भी खूब हुई थी। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन फिर 2009 में दोनों के अलग होने की खबर भी सामने आई थी।

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी एक जानी मानी हस्ती हैं। युवराज का नाम भी प्रीति के साथ जोड़ा गया था। माना जाता है कि प्रीति और युवराज की दोस्त आईपीएल के दौरान ही हुई थी। उस समय युवराज प्रीति की KXIP टीम में बल्लेबाजी करते थे। दोनों के साथ होने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई लेकिन दोनों ने इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं की।

शेखर कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर शेखर कपूर और प्रीति जिंटा के साथ होने की चर्चा भी हुई थी। दोनों के अफेयर की खबरों ने उनके फैन्स को भी हैरान कर दिया था। शेखर की पत्नी ने तो प्रीति पर घर तोड़ने का आरोप भी लगा दिया था हालांकि प्रीति ने इन आरोपो को झूठा बता दिया था।

जीन गुडइनफ़

प्रीति ने 28 फरवरी 2015 को जीन गुडइनफ़ के साथ शादी की थी। उन्होंने इस शादी को प्राइवेट ही रखा। इसके करीब 2 वर्षों बाद प्रीति ने अपने पति के नाम का पहला अक्षर “जी” भी अपने नाम में जोड़ लिया और अपना नाम प्रीति जी जिंटा कर दिया। कुछ महीनों पहले ही प्रीति और जीन माता पिता भी बने हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े