अभिनेता राजकुमार फिल्मी पर्दे पर आते ही धमक मचा देते थे। उनके पैरों के जूतों की आहट होतीे ही पब्लिक तालिया बजाने लगती है।अभिनेता राजकुमार के बेटे परु राजकुमार ने कई ऐसी अनकही बाते उजागर की है। जो अभी तक इस अभिनेता के बारे में शायद ही किसी को पता हो। परु राजकुमार बताते है कि उनके पिता काफी मुंहफट थे। लेकिन वह दिल के काफी कमजोर थे। आईवा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मेरे पिता काफी मुंहफट थे। लेकिन प्रकाश जी के साथ हुए उनके मामले को लेकर कोई सबूत नहीं थे।
सेंस हाफ हयूमर था थोड़ा अलग
परु राजकुमार ने बताया कि उनका सेंस हाफ हयूमर थोड़ा अलग था। लेकिन वह गलत इरादे वाले व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने बताया कि उनके जैसा स्टार कभी बॉलीवुड में दोबारा नहीं आया। वह बताते है कि वह थोड़ा विचित्र जरूर थे। लेकिन बोरिंग बिल्कुल नहीं थे। वह कहते है कि मेरे पिता के लिए मेरी मां दुनिया की सबसे सुंदर औरत थी। वह एयर होस्टेज थी। उन्होंने कहा कि पिता ने मुझ पर कभी भी अव्वल रहने का दवाब नहीं डाला।
कालेज छोड़ते समय रोने लगे थे
परु राजकुमार बताते है कि जब पिताजी मुझे दिल्ली छोडऩे गए थे तब वह रोने लगे थे। मुझे समय ही नहीं आया कि वह रो क्यो रहे है। मेरे सभी दोस्त भी यह देखकर घबरा गए। उन्होंने बताया पिताजी अनुशासन के पक्के थे। कई बार उन्हें लगता था कही वह गलत इंडस्ट्री में तो नहीं आ गए।
पिताजी को कार थी काफी पसंद
पुरु राजकुमार बताते है कि उनके पिता को कार काफी पसंद थी। उनके पास कई कारे थी। उनके शेवरले, मसर्डिज और विल्ली जीप थी। कई कलाकारों का कहना था कि राजकुमार मेंं ठहराव था। इसलिए उनको इंस्डट्री में काफी पसंद किया जाता था।