Uttarpradesh: राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। ऐसे में उत्तरप्रदेश में भी चुनावी माहौल में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है जिसमें कुछ करीबी अपने ही दलों को छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। अब हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अदिति सिंह को भी इस मैदान में उतार दिया है। वहीं खास बात ये है कि अदिति को रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा।
लेकिन 2017 तक अदिति कॉंग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर जानी जाती थी। उन्होंने इसी सीट से भारी भरकम वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं अदिति को राहुल और प्रियंका के भी काफी करीब माना जाता था। लेकिन अब अदिति भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।
भाजपा की तरफ बढ़ा झुकाव
दरअसल भाजपा में शामिल होने से पहले अदिति कॉंग्रेस में शामिल थी। 2017 में रायबरेली सदर सीट पर उन्हें जीत मिली थी जिसके बाद वे विधायक बनी। अदिति को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के भी काफी करीब माना जाता था। लेकिन 2019 में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ जिसके बाद सीएम योगी भी उनके आवास पर पहुंचे थे। तभी से अदिति का भाजपा की तरफ झुकाव होने लगा था।
आखिर कौन हैं अदिति सिंह
अदिति का जन्म 15 नवंबर 1987 में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही अदिति ने विधायक का पद हासिल कर लिया था। अदिति के पिता भी कई राजनीतिक पार्टियों का हिस्सा रह चुके हैं जीत भी हासिल कर चुके हैं। अदिति ने अपनी पढ़ाई दिल्ली और मैसूर से ही पूरी की है। इसके बाद अदिति ने यूएस की ड्यूक यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की और वहाँ से वापस आकर सामाजिक संस्थानों से भी जुड़ गईं।