New Delhi: दुनिया में ऐसे भी कई ठग हुए जिन्होंने बड़े से बड़े शख्स को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हम आपको 5 ऐसे ही बड़े ठगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आम आदमी से लेकर राष्ट्रपति तक को भी ठग लिया था।
नटवरलाल
नटवरलाल का असली नाम मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव बताया जाता है। नटवरलाल को ही भारत का सबसे बड़ा ठग माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नटवरलाल ने लाल किले, ताज महल और संसद तक को बेवकूफ बनाकर बेच दिया था। वहीं उनेहीन 8 बार गिरफ्तार भी किया था लेकिन हर बार वे फरार हो जाते थे। माना जाता है कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन को भी बेच डाला था। राष्ट्रपति के भी नटवरलाल ने नकली हस्ताक्षर कर लिए थे।
चार्ल्स शोभराज
चार्ल्स शोभराज वियतनाम में जन्मे थे। उनके ऊपर कई देशों में 20 से ज्यादा आरोप दर्ज किए जा चुके हैं। चार्ल्स भेष बदलकर लोगों का फायदा उठाया करते थे वहीं वे युवा महिलाओं को निशाना बनाया करता था। रिश्वत देकर चार्ल्स ने जेल में भी अधिकारियों से सुविधाएं हासिल की थी।
जॉर्ज जी पार्कर
दुनिया के बड़े ठगों में जॉर्ज जी पार्कर का नाम भी शामिल है। इस शख्स ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर अमेरिका की कई बड़ी इमारतों और चौराहों को भी बेच दिया था। माना जाता है कि जॉर्ज ने मेडिसन स्क्वायर गार्डन और स्टेचू ऑफ लिबर्टी का भी सौदा कर दिया था। ब्रुकलिन ब्रिज को भी जॉर्ज ने कई बार बेचा था।
विक्टर लस्टिग
विक्टर लस्टिग को भी ठगी की दुनिया का बादशाह कहा जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्टर ने फ्रांस के एफिल टावर को बेच दिया था। ये काम उसने सरकारी अधिकारी बनकर किया था। इतना ही नहीं विक्टर ने फ्रांस के गैंगस्टर अल कॉपोन से भी 40 हज़ार डॉलर की ठगी की थी।
बहराम
बहराम भी बड़े ठगों में से एक था वहीं वे लोगों की निर्मम हत्या करने के लिए भी जाना जाता था। उसने 900 से भी ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा था। 1840 में इसे फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। अंग्रेजों को भी बहराम ने बेहद तंग किया था।