New Delhi: हिंदू मान्यताओं के मुताबिक हफ्ते का हर दिन बेहद खास होता है और किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित भी होता है। लेकिन इसमें सबसे अहम शनिवार माना जाता है। ये दिन भगवान शनि का होता है। माना जाता है कि यदि किसी पर शनि की टेढ़ी नज़र पड़ जाए तो उसकी जिंदगी नर्क बन जाती है।
इसलिए शनिवार को लेकर कुछ मान्यताएँ भी हैं। माना जाता है कि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें शनिवार को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही पाँच वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
लोहे से बनी वस्तुएँ
माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे के सामान को नहीं खरीदना चाहिए। यदि कोई शनिवार को लोहे का सामान घर में लाता है तो उसे शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। बल्कि इस दिन लोहे को खरीदने के बजाए दान कर देना चाहिए इससे शनि का प्रकोप कम होता है।
नमक
कहा तो ये भी जाता है कि शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक खरीदने से घर में बीमारियाँ और आर्थिक तंगी आती हैं। ऐसे में नमक खरीदना शनिवार के दिन उचित नहीं माना जाता।
चमड़े का सामान
शनिवार के दिन चमड़े से बनी वस्तुओं को खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन चमड़ा खरीदने से जिंदगी में कई परेशानी आना शुरू ही जाती हैं। व्यक्ति का जिंदगी में सफल होना भी काफी मुश्किल हो जाता है।
मसूर की दाल
वहीं मसूर की दाल भी शनिवार के दिन घर में लाना काफी अशुभ माना जाता है। मसूर की दाल का संबंध सूर्य देव और मंगल ग्रह से है। और सूर्य व मंगल शनि देव के शत्रु भी माने जाते हैं। इसलिए शनिवार के दिन ये दाल घर में लाना अच्छा नहीं माना जाता।
सरसों का तेल
सरसों का तेल भी शनिवार के दिन खरीदना अच्छा नहीं होता है। शनिवार को सरसों का तेल घर में लाने से व्यक्ति को कई तकलीफ़ों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न जरूर किया जा सकता है।