New Delhi: बॉलीवुड के कई सुपरस्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वे अपनी कई मजेदार वीडियोज़ को भी साझा कर देते हैं। वहीं बात सुनील ग्रोवर की हो तो मनोरंजन की दुनिया का वे एक जाना माना नाम हैं। अपनी कॉमेडी से उन्होंने कई दर्शकों को हँसाया है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सुनील ग्रोवर मजे से भटूरे तलते हुए नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सुनील के इस अनोखे अंदाज़ को देखकर अब यूजर्स ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। हर कोई इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
सुनील ग्रोवर ने बने स्वादिष्ट भटूरे
कॉमेडी का नाम आते ही सुनील ग्रोवर का चेहरा भी आँखों के सामने आ जाता है। सुनील कॉमेडी इंडस्ट्री में किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। डॉ मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे किरदारों से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन अब उन्होंने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में सुनील भटूरे तलते नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील आराम से किसी जगह पर बैठकर भटूरे तल रहे हैं। भटूरे बनाते वक़्त वे अच्छे से उसे पकाने की कोशिश भी कर रहे हैं। उनके आस पास कुछ और भी लोग नज़र आ रहे हैं जो अपने अपने कामों में व्यस्त हैं। सुनील ने एक भटूरा तला जो अच्छे से फूल भी गया। हालांकि उन्होंने इस भटूरे को ज्यादा तल दिया था जिसके कारण उसका रंग गहरा लाल हो गया।
फैन्स ने साझा की प्रतिक्रिया
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि “गरमा गर्म भटूरे” वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स पसंद कर चुके हैं।
वहीं यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “नया काम शुरू कर दिया है क्या सर जी” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि “सर आपको काम करते देख आज भटूरे भी जल जाएंगे”