New Delhi: किसी ने सही कहा है कि इंसानियत से बड़ा को धर्म नहीं है। आज भी सोशल मीडिया पर इंसानियत से जुड़ी कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती हैं। ये वीडियो वाकई हर किसी को हैरान कर देती है और साथ ही इंसानियत की मिसाल को भी पेश करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस वीडियो में एक शख्स बकरी के बच्चे की जान बचाता हुआ नज़र आ रहा है। लेकिन वीडियो में शख्स बकरी के बच्चे को बचाने के लिए खुद की जान को भी खतरे में डाल देता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। वीडियो में शख्स की दरियादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
Rescue Operation 👌👌💐💐💐
Animal Love. pic.twitter.com/TE0lE2ToFv
— Rupin Sharma (@rupin1992) January 21, 2022
शख्स ने जान जोखिम में डालकर बचाई जानवर की जान
सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियोज़ वायरल हो जाती हैं जो हर किसी को भावुक कर देती हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि कुछ लोग जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जानवरों की जान बचाने के लिए खुद की जान को भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें शख्स खुद की जाना खतरे में डालकर बकरी के बच्चे की जान बचाता हुआ नज़र आ रहा है।
दरअसल वीडियो में एक गहरा और संकरा गड्डा दिखाई दे रहा है। गड्डे के आस पास कुछ लोग भी खड़े हैं। अगले एक पल एक शख्स गड्डे में घुंसने की कोशिश करता है। दो लोग उसके पैरों को ऊंचा कर देते हैं जिससे व्यक्ति का आधा शरीर गड्डे के अंदर चला जाता है। इसके बाद शख्स अचानक से गड्डे से बाहर निकलता है और अपने साथ साथ बकरी के बच्चे को भी बाहर निकालता है। शख्स ने जो काम किया है वे वाकई काबिल ए तारीफ है।
सोशल मीडिया पर हो रही शख्स की तारीफ
बता दें कि अब सोशल मीडिया पर शख्स की खूब तारीफ की जा रही है। वीडियो को आईपीएस अफसर रुपिन शर्मा द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो को अब तक 10 हज़ार यूजर्स देख चुके हैं। वहीं अनेकों यूजर्स कमेंट कर शख्स की दरियादिली की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “ये है असली प्रेम”