बेटी का स्कूल बैग लेने गया था शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि मिल गए 7 करोड़ रूपये

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New delhi : किस्मत कब पलट जाए वाकई पता ही नहीं चलता। अपनी किस्मत को पलटने के लिए कई लोग दिन रात मेहनत करते हैं तो कई लोग इतने भाग्यशाली होते हैं कि उनकी किस्मत बिना मेहनत के ही पलट जाती है। ऐसे कई उदाहरण भी हमारे सामने मौजूद हैं जब व्यक्ति सुबह तक गरीब था लेकिन शाम तक वहीं व्यक्ति करोड़पति बन गया।

ऐसे ही एक मामला वापस से सामने आया है। जिसमें एक शख्स अपनी बेटी का स्कूल बैग लेने के लिए बाज़ार गया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वे करोड़ों का मालिक बन गया। ये खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई शख्स की किस्मत से भी हैरान हो गया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

बेटी का बैग खरीदने गया था शख्स

दरअसल हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स बेटी का बैग लेने गया लेकिन करोड़पति बनकर वापस आया। ये खबर अमेरिका की बताई जा रही है जिसमें शख्स का नाम क्लीवलैंड पोप है। दरअसल पोप अपनी बेटी का बैग लेने के लिए और कुछ सामान लेने के लिए बाज़ार गए थे। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जो पोप करोड़पति बन गए।

खरीदी दी लॉटरी टिकट

जब पोप बेटी का बैग खरीद रहे थे तब उन्होंने स्केच ऑफ लॉटरी का टिकट देखा। उन्होंने उस टिकट को खरीद लिया था लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज़ा ही नहीं था कि इस टिकट से ही वे करोड़पति बन जाएंगे। टिकट खरीदने के बाद शख्स को करोड़ों रूपये का जैकपॉट लग गया। इस टिकट से पोप ने 7 करोड़ 42 लाख रूपये से भी ज्यादा पैसे जीते। जो पोप के लिए भी वाकई हैरानी वाली बात थी।

बेटी को दिया श्रेय

पोप ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसका श्रेय अपनी बेटी को ही दिया। उनके मुताबिक उनकी बेटी बहुत भाग्यशाली है। क्यूंकि वे बेटी के स्कूल बैग को ही खरीदने गए थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे करोड़पति बन जाएंगे। लेकिन एक संयोग मात्र ने पोप को करोड़पति बना दिया है।

अब पोप भी लॉटरी जीतने के बाद बेहद खुश हैं। लॉटरी अफसरों को भी पोप ने यही बताया कि जब वे बेटी का स्कूल बैग खरीदने गए थे तभी उन्होंने इस टिकट को खरीदा था। वहीं अब पोप ने सारे पैसे एक साथ लेने की बात भी कही है। लेकिन आज कई लोग पोप की किस्मत देख काफी हैरान भी हो गए हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े