Karnataka: भारत में गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है। भारत में गाय की खूब पूजा भी की जाती है। हिंदू धर्म में भी गाय को भगवान का दर्जा दिया जाता है। वहीं दिवाली के मौके पर भी कई लोग गौ पूजन भी करते हैं। माना जाता है कि गाय कि पूजा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें गाय की पूजा पाठ ने ही बवाल खड़ा कर दिया।
कर्नाटक के किसान ने गाय की पूजा की और उसे सोने की चेन पहना दी लेकिन गाय ने उस सोने की चेन को ही निगल लिया। जिसके बाद गाय को डॉक्टर के पास भी ले जाया गया। लेकिन जब चेन निकालकर उसका वजन किया गया तो डॉक्टर भी हैरान हो गया। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
पूजा पाठ में पहनाई थी सोने की चेन
हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल ये खबर कर्नाटक की बताई जा रही है। कर्नाटक के एक किसान श्रीकांत हेगड़े और उनकी पत्नी ने अपनी गाय और बछड़े की पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने गाय को फूल माला पहनाकर पूजा की। लेकिन इसी दौरान किसान ने अपनी गाय को 20 ग्राम सोने की चेन भी पहनाई थी। लेकिन इसी से गाय और किसान दंपत्ति को काफी कुछ सहन करना पड़ा।
गाय ने निगली चेन
पूजा पाठ करने के अगले दिन किसान दंपत्ति ने फूल माला और सोने की चेन को निकालकर एक साथ रख दिया। ऐसे में गाय ने फूल माला खानी शुरू कर दी और इसी बीच वे सोने की चेन को भी निगल गई। ये बात जैसे ही दंपत्ति को पता चली तो वे भी चिंता में पड़ गए और हड़कंप मच गया। करीब 35 दिनों तक दोनों गाय के गोबर पर नज़र रखी कि शायद गोबर में चेन आ जाए। 35 दिनों तक गाय को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।
चेन का वजन करने के बाद सब हुए हैरान
इसके बाद श्रीकांत ने गाय को डॉक्टर के पास ले जाने का फैसला किया। डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से गाय के पेट की जांच की जिसमें सोने की चेन मिली। इसके बाद डॉक्टर ने उस जगह का पता लगाया जहां चेन फंसी हुई है। इसके बाद गाय का पेट चीरकर चेन को निकाला गया। लेकिन जब चेन का वजन हुआ तो सब हैरान हो गए।
दरअसल चेन 20 ग्राम की थी लेकिन पेट से निकलने के बाद वे 18 ग्राम की ही रह गई थी। असल में चेन का एक छोटा हिस्सा गाय के पेट में रह गया जिसकी डॉक्टर ने जांच भी की लेकिन वे नहीं मिल पाया। लेकिन गाय के साथ जो भी हुआ अब किसान दंपत्ति को उसका बेहद अफसोस है।