साउथ के सुपरस्टार धनुष किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। धनुष ने कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वहीं धनुष का सॉन्ग “कोलावेरी” दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से ही दर्शकों ने धनुष को पसंद करना शुरू कर दिया था। वहीं धनुष की पत्नी एश्वर्या को भी हर कोई जानता है। एश्वर्या रजनीकांत की बेटी हैं। धनुष और एश्वर्या ने एक दूसरे से लव मैरिज की थी। लेकिन अब दोनों ने अपने फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
दरअसल हाल ही में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। 18 साल लंबा दोनों का रिलेशनशिप अब टूट चुका है। इस बात से दोनों के फैन्स भी बेहद दुखी हैं। वहीं खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि दोनों के अलग होने की वजह एक अभिनेत्री है। लेकिन इससे पहले धनुष और एश्वर्या के बारे में जान लेते हैं।
धनुष और एश्वर्या की मुलाक़ात एक सिनेमाघर में हुई थी। दरअसल एश्वर्या और धनुष फिल्म “काढाल कोंडे” को देखने के लिए गए थे। तब सिनेमाघर के मालिक ने ही दोनों को एक दूसरे से मिलवाया था। हालांकि शुरुआत में दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई प्यार नहीं था। लेकिन इसके बाद दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया। दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब हुई थी। जिसके बाद दोनों के परिवारों ने उन्हें एक दूसरे से मिलाया और शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया।
धनुष और एश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 में एक दूसरे से शादी की थी। इसके बाद धनुष ने भी कई फिल्मों में काम कर अपना नाम बनाया। लेकिन अब 18 साल बाद दोनों अलग हो चुके हैं। इनके अलग होने का कारण अभिनेत्री श्रुति हसन को माना जा रहा है।
दरअसल 2011 में एश्वर्या ने निर्देशक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने फिल्म “3” को बनाया था जिसमें धनुष और श्रुति ने काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष और श्रुति इस फिल्म के दौरान बेहद करीब आ गए थे। कहा तो ये भी जाता है कि इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएँ होने लगी और धनुष का भी वैवाहिक जीवन टूटने की कगार पर आ गया था।
लेकिन वहीं श्रुति और उनकी पत्नी एश्वर्या ने इस बात की पूरी सच्चाई बताई। इस खबर ने काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया था जिसके बाद श्रुति को इस पर बोलना पड़ा। श्रुति के मुताबिक उन्होंने इन खबरों को गलत बताया और कहा कि वे हर किसी को सफाई देती नहीं फिरेंगी” वहीं धनुष की पत्नी ने भी इन अफवाहों में कोई सच्चाई न होने की बात कही। वही अब धनुष ने अलग होने को लेकर एक स्टेटमेंट भी जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “18 साल का साथ एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह और माता-पिता की तरह, एक दूसरे के शुभचिंतक बन हमने एक ग्रोथ, समझदारी, साझेदारी का सफर तय किया आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं… ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला किया है, हम एक दूसरे से अलग रहकर खुद की तलाश करेंगे। हमारे फैसले की इज्जत करिए और हमारी निजता का ध्यान रखते हुए इससे डील करने दीजिये”