प्रियंका गांधी आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। आज भी ऐसे कई किस्से हैं जो प्रियंका गांधी से जुड़े हुए हैं लेकिन कई लोग इन किस्सों से अंजान हैं। आज हम आपको प्रियंका गांधी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। ये किस्सा उनकी लव स्टोरी से ही जुड़ा हुआ है।

महज 13 वर्ष की उम्र में हो गया था प्यार
बता दें कि प्रियंका गांधी बचपन से ही बेहद खूबसूरत थी। लेकिन उनकी लव स्टोरी महज 13 वर्ष की उम्र में ही शुरू हो गई थी। स्कूल के दिनों से ही प्रियंका एक शख्स के प्यार में थी। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके पति रोबर्ट वाड्रा हैं। रोबर्ट ने भी प्रियंका को सबसे पहले शादी के लिए प्रोपोज किया था। इसके बाद दोनों ने शादी की।

रोबर्ट ने किया था शादी के लिए प्रोपोज
दरअसल स्कूल में रोबर्ट और प्रियंका की अच्छी ख़ासी दोस्ती हो गई थी। धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कई बार एक दूसरे से मिलने भी लगे थे। ऐसे में रोबर्ट को इंतज़ार नहीं हुआ और उन्होंने प्रियंका को शादी के लिए प्रोपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी रचाई।

रोबर्ट की सादगी ने जीता था प्रियंका का दिल
मीडिया से बातचीत के दौरान एक बार प्रियंका ने बताया था कि जब वे पहली बार रोबर्ट से मिली थी तो रोबर्ट उनसे बेहद सादगी के साथ मिले। रोबर्ट ने उन्हें अलग तरह से ट्रीट नहीं किया। बस रोबर्ट की यदि सादगी प्रियंका को भी बेहद भा गई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी का फैसला कर लिया। बता दें कि प्रियंका की माँ सोनिया गांधी और राजीव गांधी ने भी लव मैरिज ही की थी और उनकी भी चर्चा खूब हुई थी।