इन दो पंजाबी डिशेज को खाने के बेहद शौकीन हैं सोनू सूद, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

भारत में खाने में कई विविधताएँ हैं। भारतीयों को खाने का बेहद ही शौक होता है। ऐसे में भारत में हर राज्य का अपना एक पारंपरिक खाना भी होता है। जिसमें पंजाब भी शामिल है। पंजाबी खाने की बात ही निराली है। पंजाबी खाने को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। हर किसी को ये खाना बेहद पसंद आता है।

अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी अपने पसंदीदा पंजाबी खाने की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया की स्टोरी पर साझा किया है। इसमें कई तरह के पकवान नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

पंजाब के ट्रेडीशनल फूड के शौकीन हैं सोनू सूद

दरअसल हाल ही में सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर टेबल पर रखे खाने की तस्वीर को साझा किया है। जिसमें कई तरह के पकवान नज़र आ रहे हैं। वहीं उसमे पंजाब का फेमस फूड मक्के की रोटी और सरसो का साग भी रखा हुआ नज़र आ रहा है। इसमें सोनू सूद ने यूजर्स से पूछा भी क्या कोई उन्हें जॉइन करना चाहता है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई है।

पारंपरिक खाना बेहद करते हैं सोनू सूद

बता दें कि सोनू सूद को ट्रेडीशनल फूड बेहद पसंद है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक फैन को रिप्लाई किया था और चूल्हे की गरमा गर्म रोटी खाने की भी इच्छा को ज़ाहिर किया था। वहीं एक बार सोनू सूद ने महाराष्ट्र का फेमस फूड मिसल पाव भी खुद बनाया था और खाते हुए भी नज़र आए थे। लेकिन अब उनके पंजाबी खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े