जानवरों से संबन्धित कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। जानवरों के क्यूट अंदाज़ को भी हर कोई बेहद पसंद करता है। यदि इंसान जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं तो जानवर भी उनका सम्मान करने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक हाथी ने सभी का दिल जीत लिया है।
जब लोगों ने अपनी गाड़ियों को रोककर हाथियों को सड़क पार कराई तो एक हाथी ने भी लोगों का बेहद ही अनोखे अंदाज़ में शुक्रियादा किया। हाथी के इस क्यूट रिएक्शन ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
ข้ามถนนเสร็จหันมาขอบคุณด้วย น่ารักอ่ะ 🥰 pic.twitter.com/gXFq3UDfxo
— PEAEร์@TH💛🇹🇭 (@Phakchira_e) October 30, 2021
हाथी ने ऐसे किया इन्सानों का शुक्रियादा
दरअसल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है जिसे अब हर कोई पसंद कर रहा है। एक हाथी के रिएक्शन को देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड सड़क को पार कर रहा है जिसके लिए लोगों ने अपनी गाड़ियां भी रोक दी है। इसके बाद सभी हाथी आराम से रास्ता पार करते हैं और आखिर में एक हाथी सूंड हिलाकर लोगों का धन्यवाद भी करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो
बता दें कि ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हाथी के रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया है। वीडियो को Figen नाम के सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा साझा किया गया है।। वीडियो को अब तक 78 लाख से भी ज्यादा यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है वहीं 49 हज़ार से भी ज्यादा यूजर्स वीडियो को पसंद कर चुके हैं। हर किसी को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।