भारतीय सैनिक भारी बर्फबारी में खेलते नज़र आए वॉलीबॉल, वीडियो ने बढ़ाया लोगों का हौंसला

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

आमतौर पर जब परिस्थिति हमारे अनुकूल नहीं होती है तब हम घबरा जाते हैं और आगर बढ़ना छोड़ देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियोज़ वायरल होती ही रहती हैं जो इस बात का संदेश देती हैं कि किसी भी परिस्थिति में हमे रुकना नहीं चाहिए। हाल ही में भारतीय जवानों की एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देख आप भी प्रेरित हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में भारतीय जवान भारी बर्फबारी में वॉलीबॉल खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। तेज बर्फबारी के बाद भी भारतीय जवानों के हौंसलें कायम हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इस वीडियो को खूब पसंद कर रहा है। आइए जानते हैं वीडियो से जुड़ी कुछ खास बातें।

भारी बर्फबारी में भारतीय जवानों ने खेला वॉलीबॉल

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी को भी जारी कर दिया है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कई भारतीय जवान वॉलीबॉल खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो ने वाकई हर किसी को संदेश देने का काम किया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है और काफी तेजी से बर्फ बारी हो भी रही है। ऐसे में कुछ भारतीय जवान वॉलीबॉल खेलकर खुद को और पूरे देश को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। वीडियो में भारतीय जवान दौड़ दौड़कर वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद आ रही ये वीडियो

बता दें कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। वीडियो को IAS अफसर अवनीश शरण द्वारा साझा किया गया है। हालांकि अब ये नहीं पता चला है कि ये वीडियो कहाँ का है? वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “सर्दियों का सर्वश्रेष्ठ खेल, हमारे जवान”

वीडियो को अब तक 145.9K यूजर्स देख चुके हैं। वहीं वीडियो को 15 हज़ार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को पसंद भी किया है। वहीं यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े