कहा जाता है कि इंसान को अपने बुरे और अच्छे कर्मों का फल जरूर मिलता है। जो व्यक्ति अच्छे कर्मों को करता है उन्हें स्वर्ग और बुरे कर्म करने वालों को नर्क में जगह मिलती है। ऐसी कई बातों का उल्लेख गरुड़ पुराण में भी किया गया है। गरुड़ पुराण में ही पाप और पुण्य का अच्छे से उल्लेख मिलता है।
वहीं ये भी कहा जाता है कि महिलाओं को दो स्थितियों में नहीं देखना चाहिए यदि इन दो स्थितियों में कोई महिला को बुरी नज़र से देखता है तो वे पाप का भागी होता है और उसे नर्क में जगह मिलती है। साथ ही व्यक्ति को नर्क की कठोर सजा का भी सामना करना पड़ता है। दरअसल एक बार पक्षीराज गरुड़ ने भगवान विष्णु से मौत के बाद होने वाली चीजों के बारे में पूछा तब भगवान विष्णु ने ही इन बातों को बताया था।
स्तनपान के वक़्त
दरअसल माँ का दूध बच्चे के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। एक महिला अपने बच्चे को कई बार स्तनपान कराती है। ऐसे में कई मौके ऐसे आते हैं जब एक माँ को सार्वजनिक जगह पर बच्चे को स्तनपान कराना पड़ता है। तो ऐसी स्थिति में महिला को नहीं देखना चाहिए। यदि कोई महिला को इस वक़्त बुरी नज़र से देखता है तो उसे नर्क में जगह मिलती है।
स्नान के वक़्त
वहीं इस बात को भी कहा जाता है कि जब कोई महिला बिना कपड़ों के स्नान कर रही हो तो भी उसे नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से भी व्यक्ति पाप का भागी बनता है और उसे नर्क में कठोर दंड भी दिया जाता है। तो इसलिए कभी भी महिला को स्नान करते हुए देखने की भूल न करें।