दूसरों की मदद करना इंसानियत का धर्म होता है। हालांकि आज भी ऐसे कई लोग हैं जो इंसानियत के नाते भी किसी की मदद के लिए आगे नहीं आते। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। यही चीज़ जानवरों में भी देखने को मिलती है जहां जानवर एक दूसरे की मदद करते हुए नज़र आते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जिसमें दो हाथी एक नन्हें हाथी की मदद करते हुए नज़र आ रहे हैं। जब नन्हा हाथी मुश्किल में फंसा ने दोनों हाथी ने मिलकर उसे मुश्किल रास्ता पार करा दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहा है।
हाथियों ने नन्हें हाथी को दिया सहारा
सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ से जुड़ी कई मजेदार वीडियो वायरल होती ही रहती हैं। कभी ये वीडियो चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाती हैं तो कभी लोगों को संदेश भी दे जाती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा पसंद की जा रही है जिसमें दूसरों की मदद करने का संदेश शामिल है। इस वीडियो में हाथियों ने जिस तरह से नन्हें हाथी को सहारा दिया वे वाकई काबिल ए तारीफ है।
Everyone needs a little help sometimes.. pic.twitter.com/RVDCd5i3OC
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 6, 2022
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन हाथी जंगल से जा रहे हैं। दो बड़े हाथियों के बीच में एक नन्हा हाथी भी चल रहा है। वहीं इसी बीच जंगल में एक पेड़ सामने आ जाता है जिसे आगे चल रहा बड़ा हाथी पार कर लेता है। लेकिन इसके बाद छोटा हाथी उसे पार नहीं कर पाता। ऐसे में पीछे चल रहा हाथी उसे सहारा देता है लेकिन वे फिर भी नहीं चढ़ पाता ऐसे में पहले वाला हाथी भ नन्हें हाथी की मदद के लिए आ जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई हाथियों कि दरियादिली की भी तारीफ कर रहा है। वीडियो को buitengebieden नाम के सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं।
वहीं वीडियो को 14 हज़ार यूजर्स ने पसंद भी किया है। वहीं यूजर्स कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।