ये कहना गलत नहीं होगा कि जानवरों में भी फिलिंग्स और इमोशन्स होते हैं। यदि जानवरों को थोड़ा प्यार दिया जाए तो वे उस प्यार का कर्ज़ सूत समेत वापस करते हैं। वहीं जब बात कुत्ते की हो तो कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। हालांकि आज भी कई लोग जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करते हुए नज़र आते हैं। लेकिन जानवरों से जुड़ी कई प्यार भरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं।
हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है जिसमें एक डॉगी बच्चे का प्रति अपना प्यार दिखाता हुआ नज़र आ रहा है। कुत्ते ने जिस तरह से अपना प्यार जताया है वे सभी यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
Everybody deserves to grow up with a dog…😇🐶 pic.twitter.com/shi9rnYJIV
— Laughs 4 All 🤟 (@Laughs_4_All) December 30, 2021
कुत्ते ने बच्चे को प्यार से लगाया गले
जानवरों और इंसानों का नाता बेहद ही खास होता है। यदि जानवरों को प्यार दिया जाए तो जानवर भी बदले में प्यार ही देते हैं। सोशल मीडिया पर भी जानवर और इन्सानों के प्यार से जुड़ी कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है जिसमें कुत्ते ने बेहद ही अनोखे अंदाज़ में बच्चे के प्रति अपना प्यार जाता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा नदी किनारे सीढ़ियों पर बैठा हुआ है। बच्चे के पास एक कुत्ता भी बैठा हुआ है। ऐसे में कुत्ता अपना एक पैर धीरे से पहले बच्चे के कंधे पर रखता है और उसके बाद बच्चे को गले लगा लेता है। ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स ने देखा ये वीडियो
बता दें कि देखते ही देखते ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। कुत्ते के प्यार को देखकर यूजर्स के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है। वीडियो को laughs 4 all नाम के सोशल मीडिया द्वारा साझा किया गया है। वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वहीं वीडियो को 22 हज़ार से भी ज्यादा यूजर्स ने पसंद भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स बच्चे और कुत्ते के प्यार पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो खूब पसंद भी किया जा रहा है।