आज भी हमारे देश के जवान जब बार्डर पर तैनात हैं तभी हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। हमारे देश के जवान कई मुश्किलों और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर देश की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका जज़्बा कम नहीं है। बार्डर में कई इलाके ऐसे हैं जहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है।
लेकिन ऐसी ठंड में भी भारतीय जवान देश की रक्षा में तैनात हैं। अब हाल ही में भारतीय सेना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वीडियो में भारतीय सैनिकों का अंदाज़ खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
#WATCH Troops of the Indian Army performed ‘Khukuri Dance’ in the snow-clad ranges of the Tangdhar sector in the Kupwara district of north Kashmir.
Video source: Indian Army pic.twitter.com/9Rp3V1xNUB
— ANI (@ANI) January 8, 2022
भारतीय सैनिकों ने किया खुकुरी डांस
दरअसल कश्मीर का कुपवाड़ा इलाका ऐसा है जहां खून जमाने वाली ठंड पड़ती है। ऐसे में भी भारतीय जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें भारतीय सैनिक जज़्बे से भरे नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सैनिक खुकुरी डांस कर रहे हैं। उनके चारों और बर्फ ही बर्फ है ऐसे में भी उनका जज़्बा देख किसी का भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये वीडियो
बता दें कि वीडियो को ANI द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ है और उसके बीचों बीच तिरंगा लगा हुआ है। ऐसे में भारतीय सैनिक जज़्बे के साथ खुकुरी डांस भी कर रहे हैं। भारतीय सैनिकों के डांस मूव्स भी सभी को बेहद पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी भारतीय सैनिकों के डांस की इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।