रतन टाटा भारत के जाने माने बिज़नसमैन हैं। रतन टाटा के बारे में बहुत से लोगों को बहुत कुछ पता है। वहीं लोग हमेशा से ही रतन टाटा के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद आज भी ऐसे कई लोग हैं जो रतन टाटा के बारे में बहुत कम जानते हैं। लेकिन अब इसी साल नवंबर में रतन टाटा की अधिकृत जीवनी लॉंच होने वाली है।
इस जीवनी को पब्लिश करने के लिए बड़े बड़े पब्लिशरों में होड़ लगी हुई थी। हर कोई इस बाज़ी को अपने नाम करना चाहता था। लेकिन अब ये फैसला हो चुका है जिसमें ब्रिटिश पब्लिशर ने इस बाज़ी को जीत लिया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
ब्रिटिश पब्लिशर ने जीती बाज़ी
दरअसल हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि इसी साल नवंबर में भारत के फेमस बिज़नसमैन रतन टाटा की अधिकृत जीवनी आने वाली हैं और इस जीवनी को ब्रिटिश पब्लिशर हार्परकॉलिन्स छापने वाले हैं। इस जीवनी में रतन टाटा से जुड़ा बहुत कुछ ऐसा जानने को मिलने वाला है जिसे शायद ही कोई जानता हो। इसलिए पाठक भी इस जीवनी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
इतने करोड़ में हुई डील
बता दें कि इस किताब के लेखक पूर्व IAS अधिकारी डॉ. थॉमस मैथ्यू हैं। भारत में इस किताब को harpercollins india अंग्रेजी और अन्य कई भाषाओं में छापा जाएगा। अमेरिका में ये किताब harpercollins leadership और ब्रिटेन में William Collins द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस डील को हासिल करने के लिए 2 करोड़ रूपये से भी अधिक की डील को साइन किया गया है। वहीं इस जीवनी पर फिल्म और वेब सिरीज़ बनाने के अधिकार सिर्फ लेखक के पास ही संरक्षित हैं।