हम जानते हैं नीलम रत्न बेहद ही खास होता है। नीलम को शनि से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस रत्न की अंगूठियाँ अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियाँ भी पहनते हैं। इस रत्न की कीमत भी बेहद ज्यादा होती है। जिसके कारण हर कोई इस रत्न को नहीं बनवा पाता।
लेकिन हाल ही में एक व्यापारी की किस्मत चमक गई है। इस व्यापारी को कुआं खोदते हुए दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है। इस नीलम की कीमत करीब 100 करोड़ से भी पार बताई जा रही है। जिसके बाद हर कोई इस खबर से हैरान हो गया है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
कुआं खोदते समय मिला नीलम
दरअसल हाल ही में श्रीलंका से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक व्यापारी को कुआं खोदते हुए दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है। बताया जा रहा है कि इस नीलम का वजन करीब 310 किलो है। जिसे श्रीलंका में प्रदर्शनी के लिए भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस रत्न का रंग भी नीलम की तरह नीला है और ये अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा नीलम है।
करोड़ों में है कीमत
इस नीलम की कीमत जानकर भी आपके होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये नीलम करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा की है। इस नीलम को राजधानी कोलंबो से 45 किमी दूर रत्नापुरा में खुदाई के वक़्त खोजा गया है। जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की नेशनल जेम्स और ज्वेलरी ऑथीरिटी द्वारा भी सर्टिफाइड कर दिया गया है। अब इस रत्न को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बेचने की भी तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस खबर ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है