शख्स ने 18 महीने में घटाया 135 किलो वजन, अब बनना चाहता है MMA फाइटर

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

यदि किसी व्यक्ति का वजन बढ़ जाए तो ये उसके लिए कई समस्या खड़ी कर सकता है। मोटापे के कारण व्यक्ति कई बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। वहीं माना जाता है कि वजन को घटाना भी काफी मुश्किल होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कड़ी मेहनत से अपने 135 किलो वजन को कम किया है।

इस शख्स का नाम DJ वरेला बताया जा रहा है। वरेला ने जिम से 18 महीने में 135 किलो वजन को कम कर सभी को हैरान कर दिया है। इतने कम समय में इतने वजन को कम करना वाकई बेहद मुश्किल है।

आखिर कैसे बढ़ा वरेला का वजन

डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक वरेला पेशे से एक DJ हैं। ऐसे में उनकी कई रातें क्लब में ही कटती थी। इस दौरान वे जमकर शराब भी पीया करते थे। वहीं वे स्नैक्स, नूडल्स और चिप्स भी खूब खाया करते थे। जिसके कारण उनका वजन बढ़ता चला गया। खबर के मुताबिक पहले वरेला का वजन 500 पाउंड यानि करीब 226 किलो था लेकिन अब वे 135 किलो वजन कम कर चुके हैं।

बनना चाहते हैं MMA फाइटर

बढ़ते वजन को देखते हुए वरेला ने फैसला किया कि वे अब अपना वजन कम करेंगे। इसके लिए वरेला ने जिम जॉइन किया और जिम में भी कड़ी मेहनत करने लगे। वहीं उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल में भी कई तरह के बदलाव किए। 18 महीनों में वरेला ने करीब 136 किलो वजन कम किया है। अब खुद को फीट रखने के लिए वरेला ने मिक्सड मार्शल आर्ट को भी अपनाया है और अब वरेला एक MMA फाइटर भी बनना चाहते हैं। मोटापे से परेशान कई लोगों के लिए आज वरेला प्रेरणा स्त्रोत बन चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े