कॉलेज छोड़ Bitcoin के बारे में जुटाई जानकारी, इसी से 1 महीने में कमा चुके हैं 9 करोड़ रूपये

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

Bitcoin और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों की अलग अलग राय हो सकती है। कई लोग इसे निवेश का अच्छा जरिया मानते हैं तो कई लोग इसे जोखिम भी मानते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युवा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने Bitcoin से ही करोड़ों रूपये कमा लिए हैं।

मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युवा का नाम जॉन पॉल बताया जा रहा है जो अमेरिका के ऑस्टिन टेक्सास के रहने वाले हैं। इस युवा ने कॉलेज से छोड़कर Bitcoin खेलने का काम शुरू किया था। आज इसी काम के कारण जॉन अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

पढ़ाई के समय पर खेलते थे गेम

दरअसल जॉन ने 2012 में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना शुरू किया था। उन्होंने करीब 1 लाख रूपये के Bitcoin खरीदे थे। उस वक़्त जॉन स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन वे घर वालों को बिना बताए पढ़ाई की जगह गेम खेला करते थे। उन्हें गेम से पैसे कमाना बहुत अच्छा लगता था। वहीं उन्होंने एक ऐसा सेटअप भी तैयार किया जिसमें पजल्स सॉल्व करने के बाद Bitcoin बनते थे। इसके लिए जॉन ने कॉलेज को भी छोड़ दिया था।

आज इसी काम से कमा चुके हैं 9 करोड़ रूपये

वहीं 2013 में जॉन की अंग्रेजी की टीचर ने उन्हें बिज़नस प्लान पर काम करने के लिए कहा था। इस बिज़नस प्लान को पूरा करने के बाद जॉन ने ग्राफिक कार्ड खरीदने भी शुरू कर दिये थे। इसके बाद उन्होंने घर पर ही सेटअप चलाना शुरू कर दिया था। जॉन ने Mining Rigs को ऑनलाइन बेचना भी शुरू कर दिया। आज जॉन 1300 कंप्यूटर की मदद से रोजाना 29 लाख रूपये की कमाई कर रहे हैं। वहीं उन्होंने एक महीने में 9 करोड़ 67 लाख से भी ज्यादा रूपये की कमाई की है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े