भारतीय सेना ने चीन को दिया मुंहतोड़ जवाब, गलवान घाटी में फहराया भारतीय तिरंगा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

भारत और चीन का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आए दिन चीन भारत को उकसाने के नए नए तरीके अपनाता ही रहता है। लेकिन भारतीय सेना भी चीन को अपने अलग ही अंदाज़ में जवाब भी देती है। हाल ही में नए साल के मौके पर कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसमें भारत ने चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया है।

हाल ही में खबर आई थी कि चीनी सेना ने नए साल के मौके पर भारतीय सेना को गिफ्ट और बधाइयाँ दी। जिसके बाद लगने लगा था कि शायद अब भारत और चीन के बीच का विवाद सुलझ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन ने वापस कुछ ऐसा किया जिसके बाद भारतीय सेना ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया।

चीन ने फहराया था अपना झण्डा

दरअसल नए वर्ष के मौके पर भारतीय और चीनी सेना ने एक दूसरे को बधाई दी थी जिसके बाद कुछ ठीक होता हुआ नज़र आ रहा था लेकिन इसके अगले ही दिन चीन ने गलवान घाटी में तिरंगा फहरा दिया साथ ही चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया था कि “गलवान में एक इंच भी जमीन मत छोड़ो” इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 15 जगहों के नये नाम भी रखे हैं जिसमें से कई जगह पर अभी भारत और चीन का विवाद जारी है।

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अब ऐसे में साफ तौर पर नज़र आ रहा था कि चीनी सेना भारतीय सेना को उकसाने का प्रयास कर रही है। लेकिन भारतीय सेना ने भी संयम से काम लिया और चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया। नये साल के मौके पर भारतीय सेना ने भी गलवान घाटी में अपना तिरंगा लहरा दिया जिसकी तस्वीरें हाल ही में साझा की गई है। अब हर कोई भारतीय सेना के अलग अंदाज़ की तारीफ कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े