जिंदगी में कब क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता। किसी ने सच ही कहा है कि पैसे पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए क्यूंकि पैसा आज तो इसका मतलब ये नहीं कि वे आपके पास जिंदगी भर रहेगा। ऐसे ही एक शख्स की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसकी कहानी आपको वाकई हैरान कर देगी।
इस शख्स का नाम रॉब लॉयड है। एक समय में रॉब वेल्स के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल थे। लेकिन फिर धीरे धीरे ऐसा हुआ कि वे सड़कों पर आ गए। एक समय ऐसा भी आय जब उनके अकाउंट में सिर्फ 10 हज़ार रूपये ही बचे थे। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
अरबों के मालिक थे रॉब
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक रॉब साल में 3 करोड़ 52 लाख रूपये की सैलरी पर काम किया करते थे। इसके अलावा उनके बैंकों में भी करोड़ों रूपये की संपत्ति थी। रॉब ने अपना रेसिंग यार्ड भी बनवाया जिसमें 60 करोड़ रूपये भी लगे थे। इतना ही नहीं 20 करोड़ से ज्यादा के रॉब ने घोड़े भी खरीद लिए थे। जानकारी के मुताबिक रॉब के पास अरबों की संपत्ति थी। लेकिन फिर 2011 में रॉब को नुकसान होना शुरू हो गया। वे 2 अरब से भी ज्यादा के कर्जदार हो गए थे।
अकाउंट में बचे 10 हज़ार रूपये
वहीं बहामास में भी करोड़ों की ठगी का शिकार भी हो गए थे। वहीं उनकी पहली शादी भी सफल नहीं रही। इसके बाद रॉब कैंसर का भी शिकार हो गए थे और ये बात पता चलने के बाद डिप्रेशन में भी चले गए। दूसरी शादी भी रॉब की विफल ही रही। इसके बाद एक वक़्त ऐसा भी था जब उनके बैंक में सिर्फ 10 हज़ार रूपये ही थे। हालांकि इसके बाद रॉब ने तीसरी शादी की और अब वे काफी खुश भी हैं।