सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में ही रहते हैं। सोनू सूद एक बेहतरीन अभिनेता और समाज सेवक के तौर पर उभरे हैं। सोनू सूद ने महामारी के दौरान से ही सुर्खियां बटोरना शुरू किया था। तभी से वे कई लोगों की मदद भी कर चुके हैं। आज भी उनके सराहनीय प्रयासों की हर कोई तारीफ करता है।
वहीं बता दें कि सोनू सूद और बहन मालविका के राजनीति में आने की बात भी खूब सुर्खियों में है। सोनू सूद ने हाल ही में मोगा में अपनी प्रेस कोन्फ्रेंस भी की है। जिसमें उन्होंने पार्टी को ऐलान करने की बात कही है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
सोनू सूद ने की मोगा में प्रेस कोन्फ्रेंस
सोनू सूद इस वक़्त टॉप ट्रेंडिंग लोगों में से एक हैं। कभी लोगों की मदद करने तो कभी राजनीति में आने की बातों को लेकर सोनू सूद चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। अब हाल ही में सोनू सूद ने मोगा में एक प्रेस कोन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कोन्फ्रेंस में सोनू सूद ने मोगा के लिए काम करने का वादा किया है। वहीं उन्होंने मोगा के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए ई रिक्शा भी बांटे हैं।
जल्द करेंगे पार्टी का ऐलान
इसी प्रेस कोन्फ्रेंस में सोनू सूद ने ये कहा है कि वे जल्द ही राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि ये बात अभी किसी को नहीं पता कि सोनू सूद खुद की राजनीतिक पार्टी बनाएँगे या फिर वे किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इससे पहले सोनू सूद की बहन मालविका के राजनीति में आने की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि ये बात भी अभी साफ नहीं हो पाई है कि आखिर उनकी बहन राजनीति में आएंगी या नहीं और आएंगी भी तो किस पार्टी में आएंगी।