अब किसान सिलिकॉन गन्ने की खेती से कर सकेंगे अच्छी कमाई, वैज्ञानिकों ने दी सलाह

Must Read

संजय कपूर
संजय कपूरhttps://heraldhindi.com
I am The Founder and Ceo of Citymail Hindi Newspaper and Citymail Digital News Network and Herald Hindi is a part of City Mail Publications

आज भी जो किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं उन्हें हमेशा एक ही बात की चिंता सताती है कि उनके खेतों में उत्पादन बढ़ेगा या नहीं। इसके लिए किसान तरह तरह के तरीके भी अपनाते हैं। किसान पूरी तरह से खेती पर ही निर्भर रहते हैं इसलिए वे खेतों में उत्पादन बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वहीं अब किसानों की इस समस्या कॉ राहुरी कृषि विश्वविद्यालय ने हल करने का प्रयास किया है।

इनके मुताबिक पोषक तत्व सिलिकॉन का इस्तेमाल करने से खेतों में गन्ने के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है सिलिकॉन गन्ने की खेती के लिए बेहद ही उपयोगी तत्व है। इस पोषक तत्व को खेती में इस्तेमाल करने से उत्पादन बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

कई मायनों में खास है सिलिकॉन गन्ने की खेती

जानकारी के मुताबिक सिलिकॉन पौधों की पत्तियों की कोशिका भित्ति में जम जाता है। जिससे पौधे में भी शक्ति पैदा होती है वहीं प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में भी मदद करता है। सिलिकॉन के इस्तेमाल से फसल की ऊंचाई, टहनियों की संख्या और तने की मोटाई भी बढ़ती है।

मिट्टी के लिए भी अच्छा है सिलिकॉन

बताया जा रहा है कि सिलिकॉन मिट्टी के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। इससे मिट्टी ह्यूमस से भर जाती है और जड़ में भी वृद्धि होती है। जिससे गन्ने की जल धारण क्षमता भी बढ़ जाती है। इससे फसल तक सभी पोषक तत्व भी पहुँच पाते हैं। सिलिकॉन गन्ने को जल धारण करने की क्षमता तो देता ही है साथ ही इससे हवा और पानी का भी संतुलन अच्छे से बना रहता है। गन्ने को स्टोर करने और साथ ही उसी रूप में रखने के लिए भी सिलिकॉन का प्रयोग किया जाता है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े