बेहद लाजवाब है महिला की किस्मत, जिसने एक गलती से जीता 37 लाख रूपये का इनाम

Must Read

संजय कपूर
संजय कपूरhttps://heraldhindi.com
I am The Founder and Ceo of Citymail Hindi Newspaper and Citymail Digital News Network and Herald Hindi is a part of City Mail Publications

आज के समय में हर कोई अधिक से अधिक पैसा कमाने की चाह रखता है। इसके लिए कई लोग कड़ी मेहनत करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो लॉटरी के सहारे अपनी किस्मत चमकाने का प्रयास करते हैं। लेकिन बता दें कि लॉटरी बहुत ही मुश्किल से लगती है इसमें व्यक्ति की किस्मत का ही सारा खेल होता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिस पर शायद आपको भी विश्वास नहीं होगा। दरअसल हाल ही में एक महिला ने अपनी एक गलती से 37 लाख रूपये से भी ज्यादा का इनाम जीत लिया है। शायद आपको भी इस बात पर विश्वास नहीं होगा। तो आइए जानते हैं।

महिला ने गलती से दबाया लॉटरी वेंडिंग मशीन का बटन

दरअसल हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक महिला की किस्मत ने वाकई सभी हो हैरान कर दिया है। हाल ही में अमेरिका के मैरिलैंड की एक महिला लॉटरी टिकट वेंडिंग मशीन के पास खड़ी हुई थी। लेकिन तभी उस महिला के हाथ से गलती से मशीन का बटन दब गया और मशीन से डीलक्स क्रेडिट लॉटरी टिकट बाहर आ गई जिसके लिए महिला को 5 डॉलर चुकाने पड़े। हालांकि इस बात से महिला बेहद दुखी हुई क्यूंकि उसे लॉटरी पसंद ही नहीं थी।

फिर ऐसे बदला गम खुशी में

महिला ने लॉटरी टिकट ले तो ली थी लेकिन अभी भी वे खुश नहीं थी। लेकिन इसके बाद जो हुआ ये वाकई हैरान करने वाला था। दरअसल इसके बाद महिला ने फोन पर लॉटरी का परिणाम चेक किया था। जिसके बाद महिला को खुद ही विश्वास नहीं हो पाया था। जिस लॉटरी की टिकट को महिला ने गलती से खरीद लिया था उसी लॉटरी की टिकट से महिला को 50 हज़ार डॉलर यानि करीब 37 लाख रूपये का इनाम मिला। कुछ समय तक महिला इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाई।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े