रतन टाटा अपने स्वभाव और काम के लिए पूरे देश दुनिया में जाने जाते हैं। टाटा ने अपनी मेहनत से अपने बिज़नस को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं वे किसी जरूरतमन्द की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते। आए दिन टाटा से जुड़ी ऐसी कई खबरें वायरल होती ही रहती हैं जिनमें टाटा हर किसी का दिल जीत लेते हैं।
लेकिन हाल ही में रतन टाटा से जुड़ी एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें टाटा अपने एक यंग फ्रेंड के साथ अपना 84वां जन्मदिन मनाते हुए नज़र आ रहे हैं। अब हर कोई बस ये जानना चाहता हैं कि आखिर ये युवा शख्स कौन है? तो आइए जानते हैं।
टाटा ने अपने यंग फ्रेंड के साथ मनाया जन्मदिन
दरअसल हाल ही में रतन टाटा ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन हम जानते हैं कि टाटा बेहद ही सादगी भरे व्यक्ति हैं। इसलिए टाटा ने बेहद ही सादगी के साथ अपने 84वें जन्मदिन को मनाया है। इस दौरान वायरल वीडियो में टाटा एक कुर्सी पर बैठे हुए नज़र आए और उनके सामने एक कप केक रखा हुआ था। इस दौरान टाटा के साथ एक युवा शख्स भी नज़र आया। सबसे पहले टाटा ने केक से कैन्डल को बुझाया और फिर युवा शख्स ने टाटा को केक भी खिलाया।
आखिर कौन है ये युवा शख्स
लेकिन अब टाटा के जन्मदिन से ज्यादा चर्चा युवा शख्स की हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये युवक कौन है? वीडियो में युवा शख्स ने रतन टाटा के कंधे पर भी हाथ रखा। तो बता दें कि इस युवा का नाम शांतनु नायडू है जो टाटा के निजी सचिव हैं। शांतनु मुंबई के रहने वाले हैं। टाटा शांतनु से बेहद प्रभावित हैं और उन्होंने खुद शांतनु को फोन कर नौकरी का ऑफर दिया था