UP के वीर महान WWE में करेंगे भारत का नाम रोशन, बनेंगे WWE के अगले सुपरस्टार

Must Read

संजय कपूर
संजय कपूरhttps://heraldhindi.com
I am The Founder and Ceo of Citymail Hindi Newspaper and Citymail Digital News Network and Herald Hindi is a part of City Mail Publications

WWE एक ऐसा खेल हैं जिसका हर कोई दीवाना है। इस खेल को कई बच्चे तो बचपन ही देखते आ रहे हैं। आज बच्चों का बचपन पीछे छूट चुका है लेकिन इस खेल का क्रेज़ अभी भी बरकरार है। भारतीयो में इस खेल को बेहद ही रुचि के साथ देखा जाता है। हालांकि पहले इस खेल में भारतीय नहीं थे लेकिन अब कई भारतीय भी इस खेल में अपना नाम बना रहे हैं।

इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के वीर महान अब WWE में भारत का नाम रोशन करने वाले हैं। जल्द ही वीर महान WWE के अगले सुपरस्टार बन सकते हैं। ये देसी सितारा अब जल्द ही भारत को भी विश्व स्तर पर पहचान दिला सकता है।

 

WWE ने खुद की घोषणा

दरअसल हाल ही में WWE की तरफ से एक खबर को साझा किया गया है जिसमें इस बात का संदेश दिया गया है कि जल्द ही उत्तरप्रदेश के वीर महान WWE RAW में नज़र आ सकते हैं। हालांकि उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास कई वर्षों से किया जा रहा है लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से ये टल जाता है। वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह है जिनकी हाइट 6 फुट 4 इंच और वजन 275 पाउंड है।

बेसबॉल खिलाड़ी थे वीर

बता दें कि वीर का जन्म उत्तरप्रदेश में हुआ था लेकिन इसके बाद वे अमेरिका जाकर रहने लगे थे। शुरुआत में वीर एक बेसबॉल खिलाड़ी थे। वीर ने कई मुश्किलों के बाद अमेरिका बेसबॉल लीग में एंट्री ली थी। 2018 में वीर ने बेसबॉल को छोड़ दिया और रेस्लिंग के क्षेत्र से जुड़ गए। लेकिन आज वीर के सराहनीय प्रयासों और कड़ी मेहनत की हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन ये सफर वीर के लिए भी बेहद कठिन था

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े